Punjab Kesari MP ads

वैश्य महासम्मेलन के होली मिलन में फूलों की होली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अतिथियों के भव्य स्वागत ने बांधा समां

Thursday, Mar 19, 2026-08:44 PM (IST)

डबरा (भरत रावत) : डबरा के तिवारी मैरिज गार्डन में वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश, जिला ग्वालियर ग्रामीण द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात स्वागत भाषण के माध्यम से मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथियों को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया। “होली के रंग, अपनों के संग” थीम पर आयोजित इस आयोजन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रंग-गुलाल लगाया और फूलों की होली खेलकर पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासमय बना दिया। वृंदावन से आए कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

PunjabKesari

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— रवि सोनी (अध्यक्ष, ग्रामीण इकाई), संतोष शिवहरे (मुख्य कार्यक्रम संयोजक), विकास डांगा (प्रदेश अध्यक्ष, युवा इकाई), ज्योति जैन (प्रदेश अध्यक्ष, महिला इकाई), मुकेश अग्रवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष), स्वाति अग्रवाल (संभागीय अध्यक्ष, महिला इकाई), अनिल जैन (संभागीय पदाधिकारी), श्वेता निखरा, मोंटी गुप्ता, शैलेंद्र जैन, सतीश बंसल, नीरज चोदा, नीलम बिलैया, आशीष जैन, सुनील गुप्ता।

PunjabKesari

वहीं पर समारोह के दौरान शुरुआत से ही उत्सव का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ आयोजन में ऊर्जा भर दी, वहीं फूलों की होली ने सभी को विशेष रूप से आकर्षित किया। वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण लीलाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा और बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन सामाजिक एकता और सौहार्द का प्रतीक बन गया। अंत में वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, समाजजनों और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News