राज्य के इस जिले में 26 सितंबर को स्थानीय अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
Thursday, Sep 24, 2026-02:02 PM (IST)
डेस्क : त्योहारी सीजन के चलते स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों और सरकारी कर्मचारियों की मौज लगने वाली है। त्योहारों के चलते राज्य में छुट्टियों की सूची जारी की गई है। इसी कड़ी में राजनांदगांववासियों के लिए एक अहम खबर है। जिले में 3 स्थानीय अवकाश की सूची जारी की गई है। जिसके मुताबिक, कल यानी 26 सितंबर 2026 को डोंगरगढ़ तहसील को छोड़कर जिले भर में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दौरान स्कूल कॉलेज और सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस के मुसाबिक, 26 सितंबर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर डोंगरगढ़ को छोड़कर जिले भर में अवकाश रहेगा। बता दें कि 5 सितंबर को गोविंदा उत्सव पर डोंगरगढ़ तहसील में छुट्टी थी, इसलिए 26 सितंबर को इस छुट्टी का लाभ डोंगरगढ़ वासियों को नहीं मिलेगा। हालांकि आने वाले दिनों में 19 अक्टूबर को दशहरा और 11 नवंबर को भाई दूज/दीपावली पर जिले भर में अवकाश रहेगा। हालांकि घोषित स्थानीय अवकाश बैंकों एवं कोषालयों पर लागू नहीं होगा।

