Punjab Kesari MP ads

School Holidays : इन जिलों में छुट्टियों की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Tuesday, Oct 27, 2026-09:04 PM (IST)

डेस्क : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देखने को मिलने की संभावना है। इसके चलते दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कोंडागांव समेत कई अन्य जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि चक्रवाती तूफान के टकराने के दौरान हवा की गति 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं एहतियात के तौर पर राज्य के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। कोंडागांव, दंतेवाड़ा, नारायपुर, बस्तर और सुकमा जिले में कल स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। दंतेवाड़ा में भी कलेक्टर ने 27 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया था। जो बढ़ा दिया गया है।

PunjabKesari

कोंडागांव कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान एवं अति बारिश के दृष्टिकोण से छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए दिनांक 28 अक्टूबर दिन बुधवार को कोंडागांव जिले के समस्त शैक्षणिक शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में एक दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त अवकाश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा। यह ओदश तत्काल प्रभावशील होगा। वहीं दंतेवाड़ा और नारायणपुर में भी छुट्टी की घोषणा की गई है। नारायणपुर में बुधवार, 28 अक्टूबर और गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News