Punjab Kesari MP ads

MP में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित, सभी स्कूल/कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद; आदेश जारी

Saturday, Oct 24, 2026-12:02 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की मौज लगने वाली है। साथ ही स्कूली बच्चों को भी बड़ी खुशी मिलेगी। जी हां यहां राज्य सरकार ने प्रदेशभर में 26 अक्टूबर यानी सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बता दें कि सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण  छुट्टी रहेगी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस के चलते प्रदेश सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है। सभी स्कूल/कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। खास बात यह है कि कल यानी रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहने वाला है। इसके अगले दिन भी छुट्टी की गई है। ऐसे में स्कूली बच्चों की मौज लगने वाली है। छात्रों को एक साथ दो-दो अवकाश मिलेगे। ऐसे में अभिभावकों को भी राहत मिलेगी। 

PunjabKesari  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News