बड़ी खबर: पुलिस चौकी के अंदर होमगार्ड ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
Tuesday, Jul 21, 2026-08:47 PM (IST)
छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाड़ा पुलिस चौकी में एक होमगार्ड ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान होमगार्ड दिलीप बातरे के रूप में हुई है जिसका शव चौकी परिसर में लटका मिला। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि होमगार्ड दिलीप बातरे अंबाड़ा पुलिस चौकी में तैनात था और कथित तौर पर घरेलू परेशानियों के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। हालांकि, आत्महत्या के सही कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर रही है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप का माहौल है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

