गुना में भीषण हादसा: सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौके पर मौत
Thursday, Feb 26, 2026-08:28 PM (IST)
गुना (मिस्बाह नूर) : गुना जिले के मृगवास – कुंभराज मार्ग पर गणेश मंदिर की घाटी के नीचे गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरिया से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली में भरा भारी सरिया इधर-उधर फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाटी के ढलान पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक पास के गांव बकान्या के निवासी थे और सरिया लेकर आ रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
कर्ज में डूबे किसान ने मौत को लगाया गले: किश्ते न चुकाने पर ट्रैक्टर हुआ सीज, दुखी होकर की आत्महत्या

