मध्यप्रदेश में खौफनाक मर्डर ! पत्नी की पीट-पीटकर हत्या... और फिर पति ने किया ये कांड, फैली सनसनी
Monday, Apr 06, 2026-09:33 AM (IST)
खरगोनः मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी पति अपने दोनों बच्चों समेत शव के पास सो गया। सूत्रों के मुताबिक पत्नी पर शक के चलते पति ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना पिछोड़िया गांव के पलासला फलिया में हुई है। जहां निवासी जगदीश डाबर (38) का अपनी दूसरी पत्नी रीमा बाई (25) से विवाद हुआ था। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेह था और उसके घर से बाहर जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर लाठी से हमला कर रीमा बाई की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार की बताई गई है।
वहीं, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी उसी कमरे में शव के पास खाट पर अपने दो बच्चों के साथ सो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी उसे छोड़कर पांच बच्चों के साथ अलग रह रही है। बाद में उसने अपनी साली रीमा बाई से विवाह किया था, जिससे उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

