Punjab Kesari MP ads

रिटायर्ड सरकारी वकील और रिटायर्ड टीचर की घर में एक साथ मिली लाशें! शहर में फैली सनसनी

Friday, Apr 03, 2026-03:54 PM (IST)

गुना (मिस्बाह नूर) : गुना के कोतवाली क्षेत्र की धाकड़ कॉलोनी में वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व शासकीय वकील दिलीप कुमार गोयल एवं उनकी पत्नी किरण गोयल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से समूचे शहर में सनसनी फैल गई है। 75 वर्षीय दिलीप कुमार गोयल का शव घर में फंदे पर लटका मिला, जबकि उनकी 70 वषीर्या पत्नी किरण गोयल का शव पलंग पर पड़ा पाया गया।

PunjabKesari

घटना के समय उनका बेटा और बहू राजगढ़ जिले में थे। परिजनों द्वारा फोन न उठाने पर जब पड़ोसियों को सूचित किया गया, तब इस दुखद घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोनों शवों का पोस्टमार्टम गुना जिला अस्पताल में कराया गया है। दिलीप कुमार गोयल के भाई के बेटे के पोते पंकज कुमार गोयल ने खुलासा किया है कि उनकी दादी यानी दिलीप की पत्नि रिटायर शिक्षक किरण लंबे समय से बीमारी से ग्रसित चल रही थीं।

PunjabKesari

दिलीप गोयल ने किरण का उपचार इंदौर, भोपाल सहित कई शहरों में कराया, लेकिन आराम नहीं मिल रहा था। पंकज के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 6 बजे दिलीप गोयल ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया था। पंकज के अनुसार, एक दिन पहले ही दिलीप गोयल ने अपनी पसंद के भोजन दाल-टिक्कर खाने की इच्छा जताई थी। दिलीप की पत्नी किरण बीमारी के कारण वह काफी परेशान रहती थीं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि बीमारी से तंग आकर किरण ने संभवत: फिनाइल पीकर जान दे दी, जिससे व्यथित होकर दिलीप गोयल ने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बता दें कि दिलीप गोयल वर्ष 2010-11 में शासकीय अधिवक्ता रह चुके हैं और वर्तमान में उनका बेटा मयंक गोयल एडीओपी के पद पर कार्यरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News