होटल में गर्लफ्रेंड संग मिला पति, दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख चीख उठी पत्नी; जमकर काटा बवाल
Saturday, Oct 03, 2026-12:48 PM (IST)
एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के जबलपुर में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक होटल में गर्लफ्रेंड संग पति रंगरलियां मना रहा था। दोनों को आपत्तिजनक हालत में पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा है। जिससे आक्रोशित पत्नी ने मौके पर ही जमकर हंगामा काटा गया। महिला ने पति की कथित प्रेमिका पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। होटल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जबलपुर में स्थित एक होटल में हुई है। जहां एक पति किसी अन्य महिला के साथ होटल के कमरे में मौजूद था। इस बात की भनक लगते ही उसकी पत्नी सीधे होटल में जा पहुंची। जहां उसका पति अरुण यादव कमरा नंबर 103 में कथित प्रेमिका संग ठहरा हुआ था। दोनों को बेहद आपत्तिजनक स्थिति में देख पत्नी गुस्से से चीख उठी।
पत्नी ने मौके पर जमकर बवाल काटा। पति के साथ रूकी दूसरी महिला को थप्पड़ जड़ दिए। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का उस महिला के साथ पिछले 1 साल से अवैध संबंध है। पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त महिला उसके पति को अपने चंगुल में फंसाकर लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और घर-परिवार में कलह की वजह बनी हुई थी।

