पति ने पत्नी को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला

Monday, Feb 24, 2025-05:15 PM (IST)

अनूपपुर। (प्रकाश तिवारी): मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज के नीचे एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। फिलहाल, बिजुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

PunjabKesariयह घटना 23 फरवरी 2025 की है। मृतिका रानी अगरिया, पति जागेश्वर अगरिया, अपनी मां रामबाई अगरिया के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में चिरमिरी, छत्तीसगढ़ गई थी। वहां से वह अपनी मां के साथ बिजुरी लौट आई जबकि उसके पति जागेश्वर अगरिया को वहीं छोड़ दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने धारदार टांगिया से वार कर रानी अगरिया की हत्या कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News