Punjab Kesari MP ads

पत्नी को मौत के घाट उतार कर थाने पहुंचा पति, बोला- साहब मुझे गिरफ्तार कर लो, पुलिस ने मजाक समझकर भगा

Wednesday, Feb 26, 2020-05:33 PM (IST)

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के थनरा गांव में दिल दहला देने वाला बेहद संगीन मामला सामने आया है। यहां चरित्र संदेह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह दिनारा थाने पहुंचा और कहा कि साहब मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। लेकिन, पुलिस ने उसकी बातों पर विश्वास नहीं किया।

PunjabKesari

पुलिस को लगा कि व्यक्ति शराब पीकर आया है और बिना मतलब की बात कर रहा है और उसे थाने से भगा दिया। थोड़ी देर बाद जब पहाड़ी पर महिला की लाश पड़ी होने की सूचना मिली तो पुलिस हरकत में आई और घर जाकर आरोपी पति को हिरासत में लिया। यहां पति ने स्वीकार किया कि उसने चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को पहाड़ी पर ले जाकर उसकी पत्नी की लाश बरामद कर ली।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, ग्राम थनरा निवासी मनीराम केवट (38) मंगलवार की सुबह दिनारा थाने पहुंचा और पुलिस वालों से कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लो। मेरी पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। इसलिए उसे घुसनाई की पहाड़ी पर ले जाकर मार दिया है। दिनारा थाना प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि बाद में थनरा गांव जाकर मनीराम को गिरफ्तार कर लिया गया।

PunjabKesari

घटनास्थल से पुलिस ने उसकी पत्नी रानी केवट (33) की सिर कुचली लाश बरामद की। वहीं थाने से लौटने के बाद आरोपी मनीराम गांव पहुंचा और माता-पिता से कहने लगा कि गो हत्या हो गई है। इसलिए पंचायत बुलाना है। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद मनीराम की मानसिक हालत खराब हो गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News