भोपाल में भी गरबा में एंट्री के लिए दिखाना होगा ID कार्ड, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

Monday, Sep 26, 2022-05:47 PM (IST)

भोपाल (विवान तिवारी): मध्य प्रदेश में नवरात्रि (navratri 2022) में आयोजित होने वाले गरबा (garba) को लेकर भोपाल पुलिस प्रशासन (bhopal police administration) ने एक गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत इंट्री के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है। इस मामले की जानकारी कलेक्टर अविनाश लवानिया (avinash lavania) ने दी। उन्होंने बताया कि गरबा आयोजको को साफ साफ निर्देश दिए गए हैं कि वो इसका सख्ती से पालन करे। इसके साथ ही तेज़ आवाज को लेकर भी निर्देश दिए हैं।  

PunjabKesari

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि पहचान पत्र आवश्यक रूप से लेना होगा। आयोजकों को नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। बता दे कि भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (pragya singh thakur) ने इसकी मांग की थी। हिंदूवादी संगठनों की मांग पर कलेक्टर ने आईडी कार्ड देखकर ही गरबा में एंट्री देने का फैसला लिया है।  

    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News