Punjab Kesari MP ads

कमर्शियल सिलेंडर की डिलवरी पर रोक से महंगाई की मार! बढ़ गए समोसे कचोरी और चाय के दाम...कलेक्टर ने बताया आगे क्या होगा

Friday, Mar 20, 2026-06:04 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन) : एक तरफ ईरान में युद्ध जारी है, तो दूसरी तरफ गैस संकट को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। ग्वालियर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।

देखें वीडियो

सरकार के निर्देशों के बाद ग्वालियर प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई को प्राथमिकता दी है। आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिले, इसके लिए सप्लाई चेन पर लगातार नजर रखी जा रही है, जबकि फिलहाल कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

PunjabKesari

कलेक्टर रुचिका चौहान के अनुसार जिले में गैस वितरण व्यवस्था की रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है। गैस एजेंसियों पर आने वाली बुकिंग, सप्लाई और महाराजपुर प्लांट में रिफिलिंग की स्थिति का लगातार रिव्यू किया जा रहा है। प्रशासन ने कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जहां आम लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

PunjabKesari

वहीं, कमर्शियल सिलेंडर को लेकर जल्द ही नए दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना है। भोपाल समेत पूरे प्रदेश से स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए गैस की जरूरत का डेटा जुटाया गया है, जिसके आधार पर आगे सप्लाई का प्लान तय किया जाएगा।

PunjabKesari

एल.पी.जी. गैस सिलेंडर महंगे होने का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई दे रहा है। खान-पान की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जो समोसा पहले 10 रुपये में मिलता था, अब वही 15 रुपये में बिक रहा है। यानी सीधे तौर पर 5 रुपये की बढ़ोतरी ने ग्राहकों का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई के चलते लोगों ने बाहर का नाश्ता कम कर दिया है, जिसका असर दुकानदारों की बिक्री पर भी पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News