AAP की सरकार बनती है तो संकल्प पत्र के सारे वादे पूरी करेंगे: जयदीप सिंह फौजी

Monday, Aug 14, 2023-05:22 PM (IST)

भिण्ड (देवेश चतुर्वेदी) : विधानसभा चुनाव 2023-24 में आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में तीसरी बड़े राजनीतिक दल के रुप में उभर कर आ रही है। भिंड विधानसभा में भी आम आदमी पार्टी मैदान में अपना दम-खम दिखाने को तैयार है। जहां समाजसेवी जय दीप सिंह फौजी इस बार चुनाव मैदान में दिख रहे हैं। उन्होंने भाजपा शासन पर तंज कसा और कहा कि उनकी चल रही योजना सिर्फ चुनाव के समय ही चलती हैं लेकिन यदि आम आदमी की सरकार बनती है तो संकल्प पत्र में जो हैं, उन वादों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

जयदीप सिंह फौजी ने कहा कि भिंड नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की तरह भ्रष्टाचार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने भिंड गौरी रोड पर गौरी तालाब मार्ग पर जलकुंभी के लिए भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही कहा कि शहर के हर व्यक्ति को शासन की योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। सारी योजनाओं को सुचारू रूप से पालन कराया जाएगा। जयदीप सिंह ने कहा कि हमको भाजपा की सफाई होती दिख रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News