Punjab Kesari MP ads

पूर्व कांग्रेस MLA बोलीं- प्रधानमंत्री को महिलाओं की इतनी चिंता है तो PM अपनी कुर्सी महिला को दे दें...

Saturday, Apr 25, 2026-03:10 PM (IST)

खैरागढ़ (श्रेयांश सिंह): खैरागढ़  में महिला आरक्षण को लेकर जारी सियासत के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर खैरागढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक व जिला प्रभारी छन्नी साहू ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण पर झूठ और भ्रम फैला रही है। उन्होंने बीजेपी पर जनता को भ्रमित करने का आऱोप लगाया है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में संसद से पारित होकर कानून बन चुका है- छन्नी साहू

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संसद से पारित होकर कानून बन चुका है, फिर भी सरकार इसे लागू नहीं कर रही। साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यदि महिलाओं की इतनी ही चिंता है तो वे अपनी कुर्सी किसी महिला को सौंप दें। लेकिन फिर भी बीजेपी झूठ बोल रही है। अगर बीजेपी को महिलाओं के लिए आरक्षण देना है तो 543 सीटों पर ही दें दें। लेकिन बीजेपी चुनावों को लेकर ही सारा प्रोपेगेंडा करती है। अगर बीजेपी सच में महिलाओं का सम्मान करती है तो उसे 33 फीसदी आरक्षण लागू कर देना चाहिए।

भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा चला रही-छन्नी

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा चला रही थी, जिसे विपक्ष ने विफल कर दिया। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों को घेरते हुए कहा कि अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। पत्रकार वार्ता में कोमल साहू, आरती रिंकू महोबिया, नीलांबर वर्मा, डॉ. अरुण भारद्वाज, मनराखन देवांगन सहित कई नेता मौजूद रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News