Punjab Kesari MP ads

MP में 1 करोड़ की अवैध शराब जब्त, तस्करी का तरीका ऐसा कि पुलिस भी हैरान

Monday, Oct 12, 2026-01:43 PM (IST)

आलीराजपुर: मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में पुलिस ने हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक शराब की अंतरराज्यीय तस्करी के लिए राजस्थान में पंजीकृत सीमेंट ढोने वाले कंटेनर का इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात खंडवा-बड़ौदा राजमार्ग पर पुलिस ने कंटेनर से अलग-अलग कंपनी की व्हिस्की की 1,426 पेटियां जब्त करके राजस्थान के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि शराब की जब्त खेप की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी हेमाराम जाट (30) के रूप में हुई है। अधिकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शराब हरियाणा के नरवाना से राजस्थान और मध्यप्रदेश के रास्ते गुजरात के वडोदरा ले जाई जा रही थी। गुजरात में पिछले कई वर्षों से शराबबंदी लागू है। मध्यप्रदेश पुलिस शराब तस्करी मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News