Punjab Kesari MP ads

MP नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सिस्टम में बड़ा गड़बड़ घोटाला! गधे का भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, हैरान कर देगा पूरा मामला

Tuesday, Sep 29, 2026-06:27 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : मध्यप्रदेश में नर्सिंग रजिस्ट्रेशन को लेकर एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिसके बाद रेजिस्ट्रेशन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। NSUI ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल यानी MPNRC की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में ऐसी खामी सामने आई है, जिसमें गधे की फोटो और कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज अपलोड करने के बाद भी नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हुआ है।

PunjabKesari

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का दावा है कि उन्होंने परिषद की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का परीक्षण किया। आवेदन में गधे की फोटो अपलोड की गई और आवश्यक दस्तावेजों के स्थान पर ऐसे दस्तावेज लगाए गए, जिनसे वास्तविक शैक्षणिक योग्यता प्रमाणित नहीं होती थी।

देखिए वीडियो

परमार के मुताबिक, निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए गधे के नाम से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हो गया। NSUI का आरोप है कि अगर बिना वास्तविक सत्यापन के रजिस्ट्रेशन जारी हो सकता है, तो इससे नर्सिंग रजिस्ट्रेशन की विश्वसनीयता और मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

PunjabKesari

वहीं जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि नर्सिंग रजिस्ट्रेशन कोई सामान्य ऑनलाइन प्रमाणपत्र नहीं है। रजिस्टर्ड नर्सिंग प्रोफेशनल अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों की देखभाल से जुड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन जारी करने से पहले उसकी शैक्षणिक योग्यता, संबंधित संस्थान, मार्कशीट, फोटो, पहचान और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का वास्तविक सत्यापन अत्यंत आवश्यक है।

अक्षय तोमर ने कहा कि इस पूरे मामले में यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि संबंधित नामों से जारी सर्टिफिकेट वास्तविक हैं या ऑनलाइन प्रणाली की किसी तकनीकी/सत्यापन संबंधी खामी के कारण उत्पन्न हुए हैं और इसके लिए जिम्मेदार कौन कौन अधिकारी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News