Punjab Kesari MP ads

भाजपा पार्षद प्रतिनिधि की दबंगई! स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम पर किया हमला! कर्मचारियों से मारपीट कर स्मार्ट मीटरों में लगाई आग

Saturday, Apr 11, 2026-12:47 PM (IST)

बुदनी (अमित शर्मा) : बुदनी जिले के भेरूंदा में वार्ड क्रमांक 1 सुभाष कालोनी में स्मार्ट मीटर में तोड़फोड़ करके आग लगाने और कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि वार्डवासी भाजपा पार्षद प्रतिनिधि ने स्मार्ट विरोध के विरोध में इस काम को अंजाम दिया और लगभग 13 स्मार्ट मीटरों में आग लगा दी। घटना के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा पार्षद प्रतिनिधि के खिलाफ मामला किया है। फिलहाल जांच जारी है।

PunjabKesari

मामले में भाजपा पार्षद प्रतिनिधि कैलाश धावरे ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी फरवरी माह में भी स्मार्ट मीटर लगाने कर्मचारी गए थे, तब भी वार्ड वासियों ने उन्हें स्मार्ट मीटर लगाने से मना किया था, पार्षद प्रतिनिधि का कहना है कि वार्ड क्रमांक 01 में गरीब वर्ग के लोग रहते हैं, स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आता है, जो गरीब लोग भुगतान नहीं कर सकेंगे, जिसके चलते उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने से कर्मचारियों को रोका था।

वहीं बिजली विभाग के अधिकारी का कहना है कि भैरूंदा क्षेत्र में सभी दूर स्मार्ट मीटर लगना अनिवार्य है, कल बिजली विभाग के कर्मचारी वार्ड क्रमांक 01 में मीटर लगाने गए थे, जिनका भाजपा पार्षद प्रतिनिधि कैलाश धावरे ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और उन्होने ने स्मार्ट मीटर में आग लगा दी। जिसकी जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया, वही थाने पहुंचकर भाजपा प्रतिनिधि के खिलाफ आवेदन भी दिया गया। फिलहाल भैरूंदा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News