खुशखबरी: 16 अधिकारी DSP से बने ASP, प्रमोशन लेटर जारी...देखें सूची
Thursday, Jan 29, 2026-06:57 PM (IST)
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के डीएसपी से पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, कुल 16 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह पदस्थापनाएं हाल ही में डीएसपी से एएसपी पद पर पदोन्नत किए गए अधिकारियों की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों और इकाइयों में तैनात किया गया है।
गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस फेरबदल का मकसद कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना, साथ ही पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता और समन्वय को मजबूत करना है। सभी पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।

