शर्मनाक: मासूम के सामने उसकी मां को जिंदा जला दिया, जांच में जुटी पुलिस

5/10/2019 12:02:43 PM

बैतूल: जिले के ससुन्दरा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर उसकी सास और ननद ने केरोसिन डालकर आग लगा दी।आग में महिला 75 फीसदी से ज्यादा जल गई है। महिला का 5 साल का एक बच्चा है।  हैरानी की बात यह है कि मासूम की आंखों के सामने उसकी मां को जिंदा जला दिया गया।

PunjabKesari
 

ये है पूरा घटनाक्रम
घटना के संबंध में पूछे जाने पर मासूम बच्चे ने बताया कि उसकी बुआ और दादी ने पहले उसकी मां को बुरी तरह से पीटा और फिर केरोसिन डालकर आग लगा दिया। महिला के चीखने पर उसका पति वहां पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। इधर, मामले में पीड़ित महिला के परिजनों की तरफ से दहेज प्रताड़ना की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल, महिला की हालत बेहद नाजुक है और उसे भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

PunjabKesari

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने जल्द ही मामले में खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है। पुलिस की मानें तो अब तक इस मामले में अलग-अलग बयान आने से कोई एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। बैतूल एडिशनल एसपी रामस्नेही मिश्र ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News