पचमढ़ी में पारा लुढ़ककर 1 डिग्री तक पहुंचा, कुदरती नजारों ने मोह लिया सैलानियों का मन
Sunday, Dec 29, 2019-04:54 PM (IST)

होशंगाबाद(गजेंद्र राजपूत): मध्य प्रदेश का मिनी कश्मीर कहा जाने वाले एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में शीत लहर अपने चरम पर है। पिछले दो दिन से तापमान में लगातार भारी गिरावट आ रही है। पचमढ़ी का तापमान 1 डिग्री तक पहुंच गया है।
पिछले दो दिन से पचमढ़ी में सुबह के समय बर्फ की चादर जम रही है। कड़ाके की इस ठंड के बीच सैलानी मौसम का काफी मजा ले रहे हैं। वहीं सतपुड़ा की रानी हिल्स स्टेशन पचमढ़ी में कोहरा भी पड़ रहा है।
पचमढी के मैदानी इलाकों ने बर्फ की पतली चादर ओढ़ी ली है। तापमान में गिरावट से पचमढ़ी का मौसम और सुहावना हो गया है। सुबह- सुबह पचमढ़ी झील पर धुएं के गुबार देखने का अपना ही मजा है। पर्यटकों को मिनी कश्मीर की खूबसूरती खूब भा रही है।