Punjab Kesari MP ads

प्रदेश सरकार का बहुत बड़ा एक्शन, इस मामले में 2013 बैच के IFS अधिकारी को किया सस्पेंड,प्रशासनिक हलकों में सनसनी

Wednesday, May 27, 2026-05:43 PM (IST)

(डेस्क): छतीसगढ़ में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बीजापुर के तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग के मामले में सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। सरकार ने DFO रमेश कुमार जांगड़े को सस्पेंड कर दिया है। 2013 बैच के IFS अधिकारी और बीजापुर DFO रमेश जांगड़े को सस्पेंड करने के बाद हड़कंप मच गया है।

 

PunjabKesari

 

25 मई  को तेंदूपत्ता गोदाम में लगी थी भयानक आग

दरअसल ये कार्रवाई  25 मई को बीजापुर के इटपाल स्थित एक निजी गोदाम में भीषण आग लगने से संबंधित है। उस दिन आग लगने के दौरान विभिन्न समितियों का संग्रहित तेंदूपत्ता जलकर नष्ट हो गया। अनुसार लगाया जा रहा है कि ये करीब 10 करोड़ रुपये की क्षति है। इतने बड़े स्तर पर हुए नुकसान से विभाग में हड़कंप मच गया था।     घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे.इसी सिलसिले में अब DFO रमेश कुमार जांगड़े पर गाज गिरी है।

जाधव सागर रामचंद्र  बीजापुर का नया DFO नियुक्त

इस मामले में सरकार ने तत्काल प्रभाव से DFO रमेश जांगड़े को पद से हटा दिया है और नया आदेश भी जारी कर दिया है। वन विभाग की ओर से जारी आदेश में जाधव सागर रामचंद्र को बीजापुर का नया DFO नियुक्त किया गया है। इस बड़ी कार्रवाई से  प्रशासनिक हलकों में हलचल है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News