बड़वाह में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कमांडेंट ईला चंद्र पांडेय ने किया ध्वजारोहण

8/15/2021 4:17:05 PM

खरगोन/बड़वाह (वाजिद खान): आज 15 अगस्त 2021 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बड़वाह के परेड ग्राउंड में 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह की शुरुआत केंद्र के कमांडेंट ईला चंद्र पांडेय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण व परेड द्वारा तिरंगे को राष्ट्रीय सलामी देकर की गई। परेड में कुल 146 बल सदस्यों ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व सहायक कमांडेंट अक्षय उपाध्याय द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं, बच्चों, बल सदस्यों एवं स्थानीय प्रशासन से आए सीएमओ, सीईओ व अन्य आगंतुकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र हुए 74 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, भारत राजनीतिक स्वतंत्रता हासिल करने के इतने सालों बाद तक पूरी तरह से आर्थिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर सका। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत ने सारी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हमें विश्वास है कि भारत 2022 तक विश्व की एक महान शक्ति के रूप में उभरेगा। 50 साल की अवधि में सीआईएसफ ने तेजी से प्रगति की है एवं अपना 50 वा स्वर्ण जयंती महोत्सव 2018 व 2019 में बना चुका है।

PunjabKesari

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आरटीसी बड़वाह द्वारा विभिन्न तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित पूरे साल किया गया जिसमें मुख्यत: रक्तदान,  अंगदान, स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर जन सामान्य को स्वतंत्रता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, स्थानीय विद्यालय के बच्चों को आत्मरक्षा की कक्षा, हाफ मैराथन व वाकाथन इत्यादि। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतवासी सदैव से शांति प्रिय रहे हैं। कभी भी हमने दूसरों पर आक्रमण नहीं किया है।  भेदभाव नहीं रखे वसुधैव कुटुंबकम की भावना से संपूर्ण मानव जाति को प्रेम सम्मान देते रहे हैं।

PunjabKesari

विश्व के साथ कदम से कदम मिलाते हुए हमारा देश भी प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और हम सभी भारतवासी का भी यह सुनहरा सपना रहा है कि भारत पुनः विश्व गुरु का स्थान हासिल करें। यदि हम अपने देश के लिए सच मायने में कुछ करना चाहते हैं तो क्यों न प्रण ले कि कचरा सड़क पर ना फैंके, सड़कों दीवारों पर ना थूके, नोटों दीवारों पर ना लिखें,पानी व लाइट बचाएं,एक पौधा लगाएं ट्रैफिक रूल्स ना तोड़े, कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव हेतु जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।अंत में सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें पारिवारिक एवं इकाई के बल सदस्यों, प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्वतंत्रता के पावन अवसर पर सभी लोगों को मिठाईयां वितरित की गई व मुख्य अतिथि द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News