खजुराहो से इंडिया गठबंधन ने राजा भैया को मैदान में उतारा, वीडी शर्मा को देंगे टक्कर

4/10/2024 3:05:44 PM

छतरपुर (राजेश चौरसिया): खजुराहो लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन ने अपना समर्थन राजा भैया प्रजापति पूर्व कलेक्टर को दे दिया है। इनका चुनाव चिन्ह शेर है और अब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों ही राजाभैया प्रजापति का प्रचार प्रसार करेंगी। इस संबंध में राजाभैया प्रजापति ने दूरभाष पर बताया कि हमारा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के विष्णुदत्त शर्मा से सीधा होगा और जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। गठबंधन होने से जो वोट विभाजित होता था वह इस बार एक साथ गिरेगा और मुकाबला टक्कर का होगा।

प्रजापति इंडिया गठबंधन के समर्थन से काफी खुश हैं और उनकी बातचीत सीधे समाजवादी के सुप्रीमो अखिलेश यादव से हो चुकी है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से भी उनकी चर्चा हो चुकी है। दोनों नेताओं ने उन्हें अपना समर्थन देकर हर तरह का सहयोग देने की बात कही है। फिलहाल लोकसभा सीट पर अब 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News