Punjab Kesari MP ads

भारतीय युवा कांग्रेस ने जारी की प्रवक्ताओं की सूची, CG से सुबोध हरितवाल बने वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता

Monday, Mar 13, 2023-07:52 PM (IST)

रायपुर (सत्येंद्र शर्मा): आज भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी। छत्तीसगढ़ से सुबोध हरीतवाल को स्थान मिला और वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। वही मध्यप्रदेश से आर्यन शर्मा को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ राज्य का प्रभारी बनाया गया।

जारी की गई सूची में सीनियर राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट भी शामिल किए गए है। नवंबर 2022 में युवा कांग्रेस की मीडिया विभाग की सूची को भंग किया गया था जिसके बाद उसका पुनर्गठन किया गया और नए सिरे से प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई। छग से सुबोध हरितवाल को यथावत रखते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

इस नियुक्ति पर सुबोध हरितवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्षा मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी , युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास , पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बड़े भाई राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी जी का आभार व्यक्त किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News