इंदौर नगरनिगम की कवायद, सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर पहुंचाई जाए जरुरी खाद्य पदार्थ

Friday, Mar 27, 2020-05:07 PM (IST)

इंदौर(गौरव कंछल): इंदौर में कोरोना वायरस के मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी चिंता बढ़ा रही है। एक तरफ जहां लोगों को कर्फ्यू के दौरान छूट वाले समय में कम से कम बाहर निकालने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा ऑड और इवन नंबर फार्मूला लागू किया गया है, वहीं अब नगर निगम ने भी वार्ड स्तर पर आवश्यक सेवाओं की पूर्ति के लिए मैदान संभाल लिया है। अब निगम डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की तर्ज पर डोर टू डोर सब्जी, किराना, दूध और फल का वितरण भी करवाने की कवायद कर रहा है। इंदौर नगर निगम के आयुक्त ने शहर को पांच झोन में बांटकर हर जोन का इंचार्ज 1 अपर आयुक्त को बनाया है। सभी अपर आयुक्त अपने स्तर पर सीएसआई, जेडों,और वॉर्ड स्तर के कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें प्रक्रिया के संचालन की समझाइश दे रहे हैं।

PunjabKesari

इसी कड़ी में निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने आज जोन 8 में बैठक लेकर निगम कर्मचारियों को वॉर्ड स्तर पर आयुक्त के निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि आदेश की अवहेलना करने वाले और काम में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के साथ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। अपर आयुक्त के मुताबिक शहर के हर वार्ड में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की तर्ज पर सब्जी, किराना, दूध और फल के लिए वाहन चलाए जाएंगे, ताकि लोग कम से कम घरों से बाहर निकले और कोरोनावायरस संक्रमण पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News