Punjab Kesari MP ads

इंदौर नगर निगम का उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त कार्रवाई से हड़कंप

Wednesday, Oct 28, 2026-03:36 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां नगर निगम का उपयंत्री हर्ष गहलोत को रिश्वत लेते ट्रैप किया है। बताया जा रहा है कि पानी के टैंकर का बिल पास कराने के लिए उपयंत्री ने रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त टीम के मुताबिक, 1 लाख 12 हजार 500 रुपए का बिल भुगतान होना बाकी था, उपयंत्री ने लॉगबुक सत्यापन के नाम पर 6 हजार रुपए मांगे थे। लोकायुक्त ने 5 हजार रुपए लेते उपयंत्री हर्ष गहलोत को रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद नगर निगम में हड़कंप का माहौल है।

PunjabKesari

आरोपी उपयंत्री हर्ष गहलोत नगर निगम के जोन क्रमांक 13 में पदस्थ है। चाणक्यपुरी चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने लोकायुक्त ने उन्हें रिश्वत लेते दबोचा है। यह कार्रवाई नायता मुंडला निवासी सोहेल पटेल की शिकायत पर की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप बिछाया था। अब हर्ष गहलोत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। लोकायुक्त निरीक्षक आशुतोष मिठास की टीम ने यह कार्रवाई की जो फिलहाल जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News