इंदौर की सर्राफा चाट-चौपाटी को मिला नंबर-1 का तमगा, मालिनी गौड़ ने जलेबी बनाकर जताई खुशी

Friday, Sep 03, 2021-04:47 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): सराफा बाजार में लगने वाली रात्रि चौपाटी को मिले फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अवार्ड के बाद पूर्व महापौर और विधायक मालिनी गौड़ खुद सराफा बाजार पहुंची। उन्होंने तरह तरह के व्यंजन बनाने वालों को बधाई दी और इस मौके पर अपने हाथों से जलेबी भी बनाई।

PunjabKesari

देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के साथ ही इंदौर का स्ट्रीट फूड भी देशभर में सबसे अच्छा माना जाता है। जिसके बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया एफएसएसआई ने भी यह मान लिया है की इंदौर के सराफा बाजार और 56 दुकान का फूड तय मानकों पर खरा है। 56 दुकानें अपने स्तरीय खानपान के लिए प्रसिद्ध हैं। वही सर्राफा बाजार की चाट-चौपाटी भी प्रसिद्ध हैं।

PunjabKesari

FSSI की टीमों ने दोनों चाट चौपाटियों का सर्वे किया था। 5 अगस्त को किए गए इस सर्वे में इन बाजारों में साफ सफाई, खाने पीने की चीजों की शुद्धता, हाईजीन, कचरे का सही निपटान और बेहतर व्यवस्था के लिए अलग-अलग पैमानों पर अलग अलग अंक दिए गए थे। जिसके बाद इंदौर की दोनों चौपाटी देश में टॉप सूची में आई है। सराफा चौपाटी को अवार्ड मिलने पर पूर्व महापौर और विधायक मालिनी गौड़ सराफा बाजार पहुंची और व्यापारियों को बधाई दी। इस दौरान खुद मालिनी गौड़ ने जलेबी भी बनाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News