Punjab Kesari MP ads

जेल में बर्बरता का VIDEO वायरल: कैदियों को पेड़ से बांधकर पीटा

Sunday, Feb 08, 2026-05:31 PM (IST)

गुना। (मिस्बाह नूर): जिले की चाचौड़ा उपजेल के भीतर कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर कैदियों को पेड़ से बांधकर डंडों से पीटते हुए दिखाया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब छह माह पुराना है, लेकिन इसके सार्वजनिक होते ही जेल प्रशासन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद कैदियों के परिजनों से सुविधाओं के बदले अवैध वसूली और पैसों की मांग की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं, जिन्हें अब इस वायरल वीडियो से बल मिला है।

चौंकाने वाली बात यह है कि उपजेलर यूएस मोहाने पिछले तीन-चार दिनों से अवकाश पर बताए जा रहे हैं। वहीं, जेल के अन्य प्रभारी अधिकारी भी इस मामले में सवालों से बचते नजर आए, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है। जेल के भीतर हुई इस कथित मारपीट ने न केवल मानवाधिकारों के उल्लंघन की ओर इशारा किया है, बल्कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रतिबंधित क्षेत्र के भीतर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और वीडियो किसने बनाया।

PunjabKesariइस पूरे मामले पर चाचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि तीन दिन पहले मीडिया के माध्यम से उन्हें इस वायरल वीडियो की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि वीडियो की प्रामाणिकता और घटना के वास्तविक समय की जांच के लिए इसे वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है। साथ ही, विस्तृत जांच के लिए वरिष्ठ कार्यालय को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। 

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने और वरिष्ठ कार्यालय से दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल प्रशासन उपजेलर की वापसी और जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News