Punjab Kesari MP ads

पिता के साथ सो रही बच्ची का अपहरण, रेप के बाद दरिंदे ने उतारा मौत के घाट

Saturday, Jun 08, 2019-12:08 PM (IST)

उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पांच साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, लालपुल भूखीमाता रोड किनारे बने ईंट-भट्टे पर काम करने वाला मजदूर गुरुवार को अपनी बच्ची के साथ सो रहा था। रात करीब दो बजे उनकी आंख खुली तो बच्ची गायब थी। आनन फानन में परिवार वाले बच्ची को तलाशने लगे। काफी तलाशने के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरु की। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे भूखी माता मंदिर के समीप शिप्रा नदी में नहा रहे कुछ बच्चों ने बालिका का शव देखा और समीप के खेत में काम कर रही महिला को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला।

PunjabKesari

प्रथम दृष्टि में मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का लग रहा है क्योंकि बच्ची के शरीर से कपड़े गायब थे और सिर पर गंभीर चोट के चार निशान थे। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया।

PunjabKesari

महाकाल थाना टीआई अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि बच्ची का शव जहां से बरामद किया गया है, वहीं पास में खून से सनी ईंट मिली है। आशंका है कि इसी ईंट से बदमाश ने बच्ची के सिर पर हमला किया था। पुलिस का मानना है कि घटना को अंजाम देने वाला निश्चित रूप से कोई परिचित ही है। बच्ची उसे पहचानती थी, इसलिए उसे मार भी डाला।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News