देश भर में बैन के बाद PFI पर इंटेलिजेंस की निगाह...

Friday, Sep 30, 2022-04:53 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जिम्मेदार देश की सबसे बड़ी एजेंसी ने जहां देश भर के कई राज्यों में कार्यवाही कर 100 से अधिक पीएफआई से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया था। वही उसके कुछ दिन बाद मध्य प्रदेश पुलिस और प्रदेश की एजेंसियों ने प्रदेश के 8 शहरों में कार्यवाही कर 21 लोगों को हिरासत में लिया था। जिनसे पूछताछ करने बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

PunjabKesari

वही NIA के द्वारा की गई पूरी इस कार्यवाही के बाद जहां राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार ने PFI सहित अन्य संगठनों पर बैन लगा दिया है तो वही इस संगठन से जुड़े लोगों के द्वारा बैन के बाद हमले की साजिश के इनपुट उच्च अधिकारियों को मिले है। यही वजह है कि भोपाल हेडक्वार्टर से प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है। देश भर में पीएफआई के बैन होने के पश्चात पुलिस विशेष रुप से सतर्क है। इसलिए पुलिस सभी जगह लगी हुई है और जो आने वाले समय में जो इंटरनेशनल क्रिकेट मैच है। उसकी सुरक्षा के लिए चाक चौकंद व्यवस्था के इंतजाम किये गए गई। वही इस पूरे मामले में जो PFI के लोग है जिन्हें इंदौर से NIA और इंदौर पुलिस ने हिरासत मे लिया है। NIA, इंदौर और भोपाल पुलिस ने अभी तक इंदौर के कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जो आम लोगों कि तरह शहर में रहकर अपना व्यवसाय करते थे। जिनकी बिजनेस प्रोफइल ये है-

PunjabKesari

PFI का राज्य अध्यक्ष अब्दुल करीम बेकरी जिसका बेकरी का व्यवसाय है। ये सबसे पुराना PFI  का सदस्य है। मोहम्मद जावेद है जो मोबाइल का कारोबार करता था और अब्दुल खालिद है जो चूड़ी का व्यापार करता था। इस तरह NIA ने इन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में इंदौर पुलिस ने युसूब मौलानी जिसका टाइल्स का बिजनेस है। साथ ही तोसीफ छिपा है और अब्दुल है जिसका टेलर का काम था औऱ रहीम बसीर है। ये सभी अपना काम करने के साथ अन्य लोगों को दुष्पीड़ित करके अन्य लोगों को भी संगठन से जोड़ रहे थे। साथ ही भोपाल से जो गिरफ्तारी हुई है वो SDPI से जुड़ा था जिसका नाम अब्दुल रऊफ बेली है जिसको इंदौर से जिला बदर किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News