Punjab Kesari MP ads

पिता IPS, मां जज.. 17 साल की बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, अब सामने आया सुसाइड नोट लिखी ऐसी बात जिसने सबको झकझोर दिया

Wednesday, May 27, 2026-04:15 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल के पॉश इलाके चार इमली से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक वरिष्ठ IPS अधिकारी और जज दंपती की 17 वर्षीय बेटी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना ने पूरे प्रशासनिक और सामाजिक दायरे को झकझोर दिया है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा - मम्मी-पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन सकी… आई एम सॉरी। हालांकि, उसने अपने इस कदम के पीछे कोई कारण नहीं बताया।

बताया गया कि बच्ची को परिवार ने तीन महीने की उम्र में गोद लिया था और पूरे स्नेह से उसका पालन-पोषण किया। फिलहाल पुलिस मोबाइल, सोशल मीडिया गतिविधियों और करीबी लोगों से बातचीत के जरिए हर पहलू की जांच कर रही है। पढ़ाई का दबाव, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों को भी जांच में शामिल किया गया है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि बच्चों की भावनाएं और मानसिक स्थिति अक्सर बाहर से दिखाई नहीं देतीं। फिलहाल परिवार गहरे सदमे में है और जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News