Punjab Kesari MP ads

राज्य में इस तेजतर्रार IPS को मिली नई जिम्मेदारी, SP प्रमोशन के बाद संभाला बड़ा पद

Friday, May 15, 2026-06:20 PM (IST)

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्यप्रदेश की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विदिता डागर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। एसपी रैंक पर प्रमोशन के बाद उन्होंने ग्वालियर स्थित द्वितीय वाहिनी SAF में कमांडेंट के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने उनके कंधों पर एसपी रैंक के बैज लगाए और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदिता डागर ने पदभार संभालने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता अनुशासन, कानून व्यवस्था और जवानों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना होगी। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।

बताया जा रहा है कि ग्वालियर SAF में उनकी नियुक्ति को लेकर पुलिस विभाग में काफी उत्साह है। अधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव और कार्यशैली का फायदा विभाग को मिलेगा। ग्वालियर पुलिस और SAF के अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News