Punjab Kesari MP ads

छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में नामी कारोबारियों पर इनकम टैक्स की रेड, घर और दफ्तरों में खंगाले जा रहे दस्तावेज

Sunday, Jul 03, 2022-03:31 PM (IST)

रायपुर (सत्येंद्र शर्मा): छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से इनकम टैक्स की कार्रवाई जारी है। टीम ने अब तक महासमुंद, रायगढ़ और कोरबा जैसे 5 जिलों में कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। कारोबारियों के संबंध राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने की बात सामने आई है। छापेमारी कर रही टीम में मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, कोलकाता के अफसर शामिल हैं। इनकम टैक्स की टीम ने कारोबारियों की संपत्ति और कमाई की जांच शुरू कर दी है। हालांकि कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी जानकारी देने को तैयार नहीं है। आयकर के अफसर अभी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। कारोबारियों के घरों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। रेड कार्रवाई से प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।

PunjabKesari

रायगढ़ में इनकम टेक्स का छापा
रायगढ़ में ट्रांसपोर्टिंग का काम करने वाली बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी जय अम्बे ट्रांसपोर्ट में इनकम टेक्स की टीम में दबिश दी गई। अधिकारियों की टीम उड़ीसा के भुवनेश्वर से 3 गाड़ियों में सुबह-सुबह रायगढ़ पहुंची। टीम ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के आशीर्वाद पुरम इलाके में स्थित दफ्तर में दबिश दी। कार्रवाई के लिए दर्जन भर से अधिक अधिकारी कर्मचारी पहुंचे थे। खास बात यह रही कि आयकर विभाग की रायगढ़ और बिलासपुर की टीम को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी रिंकू सिंह महाजैन को और अडानी जैसी कंपनियों में ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। जय अंबे ट्रांसपोर्ट कंपनी रायगढ में आशीर्वाद पुरम इलाके में संचालित है। 
PunjabKesari
कोरबा में रेड...
कोरबा में भी आईटी की दबिश से हड़कंप मच गया। कोल ट्रांसपोर्ट हेमंत जायसवाल के घर आईटी का छापेमारी की गई। दुरपा रोड स्थित आवास में टीम ने छापा मारा। कारोबारी हेमंत जायसवाल के तार कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी से जुड़े होना बताया है।

PunjabKesari

महासमुंद में आयकर विभाग का छापा...
महासमुंद में लक्ष्मीकांत तिवारी (वकील), अजय नायडु (ठेकेदार) के यहां डायरेक्टर आफ इनकमटैक्स (इनवेस्टिगेशन) कोलकाता से आई आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने AD इनकमटैक्स के अगुवाई में यह कार्रवाई की। आयकर विभाग की कई टीमों ने अलग अलग ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले। इसके अलावा दुर्ग जिले के कुम्हारी और भिलाई स्थित सूर्या रेंसीडेंटी में भी आयकर का छापा पड़ा है। इनके रिश्तेदारों के यहां भी कुछ टीमों के पहुंचने की जानकारी है। सभी जगहों पर टीम फिलहाल दस्तावेजों की जांच कर रही है। 

PunjabKesari

कांग्रेस नेताओं से जुड़े हैं कारोबारियों के तार!
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोयला कारोबार और बड़े लेन-देन से जुड़ा होना बताया जा रहा है। आयकर के अफसरों की टीम ने स्थानीय पुलिस की भी मदद ली है। जिन कारोबारियों के यहां छापे पड़े हैं, वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ा होना बताया जा रहा है। आयकर की सर्वे टीम के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सशस्त्र जवान हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News