खेल अधोसंरचना का कलेक्टर चंदन कुमार ने किया अवलोकन

7/26/2022 5:03:33 PM

जगदलपुर (सुमित सेंगर): जगदलपुर कलेक्टर (jagdalpur collector) चंदन कुमार ने आज खेल मैदानों का निरीक्षण (inspection of sports stadium) किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दिनेश नाग, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एके सिंह, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राजेंद्र डेकाटे सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर सबसे पहले इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम पहुंचे, यहां उन्होंने बास्केटबॉल कोर्ट, हास्टल बिल्डिंग, टेनिस कोर्ट, सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, फुटबॉल ग्राउंड, बैडमिंटन हॉल, जिम का अवलोकन किया।

PunjabKesari

खेल के आयोजकों ने कलेक्टर से मुलाकात की 

उन्होंने यहां पेवेलियन, हॉस्टल बिल्डिंग, बैडमिंटन हॉल के बाकी निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने पूरे मैदान में भ्रमण किया। फुटबॉल ग्राउंड में चल रहे मैच के आयोजक और जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर भेंट की। 

400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक का अवलोकन 

इसके बाद कलेक्टर ने सिटी फुटबॉल ग्राउंड तथा क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में निर्मित आर्चरी रेंज, 200 मीटर ट्रैक, मल्टी परपस हाल का अवलोकन किया। निर्माणाधीन 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक का भी अवलोकन किया गया। इसके बाद कलेक्टर पंडरी पानी में निर्माणाधीन हॉकी ग्राउंड एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल बिल्डिंग का भी अवलोकन किया। खेल एवं युवा कल्याण के सहायक संचालक की ओर से खेल मैंदान निर्माण से संबंधित जानकारी कलेक्टर को दी गई।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News