Punjab Kesari MP ads

झाबुआ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस में खींचतान, टिकट के लिए मेड़ा व भूरिया ने पेश की दावेदारी

Sunday, Sep 15, 2019-11:17 AM (IST)

भोपाल: झाबुआ उपचुनाव की घोषणा से पहले ही कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर खींचतान शुरु हो गई है। हाल में हुए सीएम कमलनाथ के दौरे के बाद कांग्रेस ने चुनाव की तैयारियों का शंखनाथ कर दिया है। कांग्रेस के सामने पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा और कांतिलाल भूरिया में से किसी को एक को टिकट देने का विकल्प है। कांतिलाल चाहते हैं कि उनके बेटे व्रिकांत भूरिया को टिकट मिले। जबकि जेवियर मेड़ा इसका विरोध कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि विधानसभा चुनाव में मेड़ा के निर्दलीय उतरने के बाद विक्रांत भूरिया चुनाव हारे थे। ऐसे में अब कांग्रेस मेड़ा को टिकट देने का विचार कर रही है। वहां, कांग्रेस कांतिलाल भूरिया को संतुष्ठ करने के लिए राज्यसभा भेजने का मन मना रही है। कांग्रेस चाहती है कि भूरिया और मेड़ा दोनों मिलकर चुनाव लड़े तो झाबुआ सीट को जीता जा सकता है।

PunjabKesari

सीएम ने किया टिकट का दावा
पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा ने कहा कि सीएम कमलनाथ ने मुझे टिकट देने का वायदा किया है। वहीं, कांतिलाल भूरिया का कहना है कि टिकट किसे मिलेगी इसका फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। ऐसे में हाईकमान के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

PunjabKesari

बीजेपी डामोर के परिजनों को दे सकती है टिकट
वहीं, बीजेपी के जीएस डामोर ने झाबुआ के गढ़ को भेदने में सफलता में हासिल की है। उन्होंने पहले विक्रांत भूरिया को विधानसभा चुनाव में हराया और लोकसभा चुनाव में कांतिलाल भूरिया को चुनाव में हराया था। जानकारी के मुताबिक डामोर अपने बेटे या पत्नी दोनों में से किसी एक को टिकट दिलाने के कोशिश में हैं। बीजेपी के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल भी टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News