कांग्रेस पूर्व मंत्री व पूर्व नेता प्रतिपक्ष का बड़ा बयान, बता दिया अगला चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ेंगे, CM दावेदार पर बड़ी बात

Saturday, Feb 14, 2026-06:41 PM (IST)

(भिंड): कांग्रेस के पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल आजकल कांग्रेस को मजबूत करने के लिए धरातल पर उतर चुके हैं। इसी दौरान उन्होंने भिंड दौरे पर बड़ी बात बोली है। अजय सिंह ने प्रदेश में सीएम पद की दावेदारी को लेकर कहा कि प्रदेश में चुनाव चेहरे पर नहीं सामूहिक नेतृत्व पर लड़ा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यूजीसी को लेकर भी खुलकर अपने मन की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह देशहित में नहीं और इसका कौन समर्थन करेगा।

MP में चुनाव चेहरे पर नहीं,सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा-अजय सिंह

दरअसल भिण्ड दौरे पर आए अजय सिंह ने बड़ी बात बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा का एकमात्र विकल्प सिर्फ  कांग्रेस ही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ लोग जुड रहे हैं और अंचल के दौरे पर उन्होंने पाया है कि जनता अब बदलाव करने के मूड में है। अभी लोग  सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं इसलिए खुले दिल से नहीं बोल रहे हैं लेकिन  चुनाव के करीब आने पर बदलाव की लहर दिखेगी। लंबे समय से  सत्ता में रहने के बाद अब भाजपा के नेता असहनशील हो गए हैं और आलोचना करने पर भड़क जाते है।

सिंधिया पर अजय सिंह ने किया हमला

वहीं इस मौके  पर अजय सिंह ने 2018 की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निशाना साधा। कांग्रेस के साथ धोखा किया गया। लेकिन इसी बीच अजय सिंह राहुल ने दावा किया कि अब हम सब मिलकर काम कर रहे हैं, अगर यह मेहनत जारी रही तो और थोड़ी और कोशिश की जाए तो तो कांग्रेस ऐतिहासिक जीत हासिल कर लेगी।

2028 में कांग्रेस सरकार बनेगी-अजय सिंह

अजय सिंह ने कहा है कि हम सर्वे कर रहे हैं और पिताजी के समय के कांग्रेसियों के साथ ही नए लोगें से मुलाकात करके धरातल की सच्चाई जानने की कोशिश भी कर रहे हैं। अजय सिंह राहुल के मुताबिक साल 2028 में हमारी कांग्रेस सरकार सत्ता में आ जाएगी। क्योंकि  कांग्रेस और भाजपा के वोट  में तीन से चार प्रतिशत का ही अंतर है। लिहाजा हम जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ रहे हैं और लोगों के मूड से लगता है कि वो बदलाव चाहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News