लॉकडाउन की खबरों के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?
Friday, Mar 27, 2026-03:49 PM (IST)
एमपी डेस्क: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे तनाव का असर भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। ऐसे में तेल और गैस की कमी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। गैस सिलेंडरों की कमी और पेट्रोल डीजल खत्म होने की चर्चाओं के बीच लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। मध्य प्रदेश के कई जिलो में पेट्रोल पंपों और गैस एजेसियों के बाहर लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही है। इसी बीच में सोशल मीडिया पर एक बड़ी अफवाह फैल गई कि कोरोना काल की तरह अब देशभर में लॉकडाउन लग सकता है। इन अफवाहों ने लोगों में डर और चिंता बढ़ा दी है। लोग राशन, सिलेंडर और पेट्रोल स्टॉक करने में जुट गए हैं। इंदौर, देवास, रतलाम, नीमच और भोपाल जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल पंपों पर जाम जैसे हालात बने हैं।
The global situation remains in flux, and we are closely monitoring developments across energy, supply chains, and essential commodities on a real-time basis.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) March 27, 2026
Under the leadership of Hon’ble PM @narendramodi Ji, all necessary steps are being taken to ensure uninterrupted…
लॉकडाउन की खबरों के बीच एक और मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है तो वहीं अब केंद्र सरकार का बड़ा बयान सामने आया है। सरकार ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने शुक्रवार को साफ कहा कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह झूठी हैं।
मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर की है कि सरकार ऐसा कोई कदम उठाने पर विचार भी नहीं कर रही। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मुश्किल वक्त में शांत रहें, ज़िम्मेदारी दिखाएं और एकजुट रहें।
राजधानी भोपाल की बात करें तो बाकायदा गाइडलाइन दी गई है कि पेट्रोल डीजल को लेकर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी शेयर करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर साइबर सेल की टीम रखेगी निगरानी। “पेट्रोल खत्म”, “हड़ताल”, “चक्का जाम” जैसे कीवर्ड वाली पोस्ट तुरंत चेक की जाएंगी। किसी व्हाट्सएप ग्रुप में भ्रामक खबर मिलने पर ग्रुप एडमिन के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

