केंद्रीय मंत्री ने बैठक में MP के 3 बड़े अधिकारी हड़काए, सबूतों के साथ लगाई फटकार,भूल गए जवाब ही देना
Sunday, Mar 15, 2026-05:52 PM (IST)
(सीहोर): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान रेत के अवैध खनन को लेकर सख्त दिखे हैं और उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल शिवराज चौहान के (Shivraj Singh Chouhan) सीहोर में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में तल्ख तेवर देखने को मिले हैं। नर्मदा नदी से हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बेहद ही गुस्सा दिखाए दिए। उन्होंने मोबाइल से कलेक्टर बालागुरु को अवैध खनन का वीडियो दिखाया औऱ साथ में फटकार भी लगाई।
नर्मदा नदी से हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर शिवराज सख्त
नर्मदा नदी से हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान काफी आहत और रोष में दिखाई दिए। उन्होंने अवैध उत्खनन का वीडियो कलेक्टर को अवैध दिखाया जिस पर माइनिंग अफसर धर्मेंद्र चौहान ने सफाई दी कि वो कार्रवाई करते हैं लेकिन शिवराज चौहान ने फटकार लगा दी और कहा कि जाकर देखो..ये कल रात का वीडियो है और रात में खुलेआम मां नर्मदा को छलनी किया जा रहा है।
शिवराज चौहान जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में पैन ड्राइव साथ ले गए थे। कलेक्टर को पैन ड्राइव दिखाते हुए बोले-इसमें सब कुछ है, यहीं चला दूं तो ठीक नहीं रहेगा। फिर काम पर नाराजगी जताते हुए शिवराज चौहान ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
DFO अर्चना पटेल- वन विभाग के कारण कई काम प्रभावित हो रहे हैं। 20-20 साल पुराने पट्टों की जांच के नाम पर रेंजर वसूली कर रहे हैं।
धर्मेन्द्र चौहान, माइनिंग अफसर: जो पैसे देता है, उसकी जेसीबी चलती है जो नहीं देता, उसकी मशीन पकड़ते हो। वहीं केके उपाध्याय, उपनिदेशक कृषि को लेकर भी शिवराज चौहान ने कहा कि बोवनी के समय बुदनी के किसानों को आवेदन के बाद भी अनुदान नहीं मिला
लिहाजा नर्मदा नदी से हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर शिवराज चौहान जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में काफी तल्ख दिखे हैं और अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई है।

