लता मंगेशकर-बप्पी दा को झंकार म्यूजिकल ग्रुप की भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- 2022 की शुरुआत अच्छी नहीं हुई

3/4/2022 4:26:38 PM

इंदौर(गौरव कंछल): 2022 की शुरुआत संगीत जगत के लिए अच्छी साबित नहीं हुई हैं फरवरी माह में संगीत की दुनिया के 2 बड़े नाम इस दुनिया को अलविदा कह गए स्वर कोकिला कहीं जाने वाली लता जी जहां दुनिया को अलविदा कह गई। वहीं कुछ दिनों पूर्व संगीत को एक अलग पहचान देने वाले बप्पी लहरी भी इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।

PunjabKesari

संगीत की दुनिया के 2 बड़े नाम एक साथ चले जाना संगीत से जुड़े लोगों के लिए बेहद दुखदायक है। स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ था इंदौर के लोगों का लता जी के साथ दिली जुड़ाव है। इंदौर में संगीत प्रेमियों द्वारा संगीत कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन से जुड़े संचालनकर्ता मनीष भोजने प्रस्तुतकर्ता शशि भूषण के अनुसार शहर के झंकार म्यूजिक ग्रुप महू द्वारा लताजी और बप्पी लहरी जी को श्रद्धांजलि देते हुए यह संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लता जी और बप्पी लहरी के विभिन्न गानों को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News