Punjab Kesari MP ads

जीतू पटवारी का बड़ा दावा, कहा- हमने अपनी काम कर दिया है, राजेंद्र भारती फिर विधायक होगें

Saturday, Apr 04, 2026-08:24 PM (IST)

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): खंडवा पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है।  साथ ही उन्होंने चेतावनी दी की किसानों के हित के लिए कांग्रेस आगामी 9 तारीख को प्रदेश स्तर पर एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है।  जिसमें सभी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे ।

कोर्ट से हमें स्टे मिल जाएगा,  फिर से राजेन्द्र भारती विधायक होंगे-जीतू

हरदा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए निकले जीतू पटवारी का खंडवा में स्वागत किया गया । मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिद्धांत और नैतिकता से दूर होकर सारे क्रियाकलापों को अंजाम दे रही हैं।  साथ ही  उन्होंने दतिया के मामले में कहा कि बड़े कोर्ट में हमने इस मामले को लगा दिया है एक-दो दिन में वहां से स्टे मिल जाएगा और फिर से राजेन्द्र भारती विधायक होंगे। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा की चालों से कांग्रेस डरने वाली नहीं और अप्पर कोर्ट में उन्हें राहत मिल जाएगी। राजेंद्र भारती फिर से दतिया के विधायक बन जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News