Punjab Kesari MP ads

बड़ा दावा, फिर विधायक बनेंगे राजेंद्र भारती और मुकेश मल्होत्रा...

Friday, Apr 03, 2026-10:40 PM (IST)

(भोपाल): मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी  ने दतिया विधानसभा सीट के विधायक राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti) की सदस्यता रद्द होने को लेकर बड़ा बयान  दिया है। दरअसल इस मामले को लेकर  प्रदेश में सियासत गर्म है। लेकिन जीतू पटवारी ने दावा किया कि राजेंद्र भारती और मुकेश मल्होत्रा फिर विधायक बनेंगे।

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि भाजपा  के इशारे पर रात को विधानसभा सचिवालय खुलवाया गया और राजेंद्र भारती की सदस्यता को रद्द की गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी इतनी आतुर हो गई है कि कोर्ट के फैसले के 10 घंटे के भीतर उनकी सदस्यता करने का काम किया गया।

जीतू पटवारी ने कहा  है कि कोर्ट ने राजेंद्र भारती को अपील करने के लिए  समय दिया है लेकिन अभी इनकी सदस्यता समाप्त नहीं की जा सकती। पटवारी ने इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पर निशाना साधा। विस अध्यक्ष तोमर पर उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष तोमर का दायित्व विधायकों की रक्षा करने का नहीं है बल्की भाजपा की रक्षा करने का है।

विधानसभा अध्यक्ष ने रखी अपनी बात

इस पूरे मामले पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा दतिया के विधायक राजेंद्र भारती के मामले में न्यायालय ने जो फैसला दिया और उसमें उनको दोषी सिद्ध पाया है।जिसके तहत 3 साल की सजा कोर्ट ने सुनाई। स्वाभाविक रूप से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की 151 की धारा 8(3) में यह प्रावधान है, 2 वर्ष या उससे अधिक की सजा किसी जनप्रतिनिधि को होती है तो वह अपने आप में अयोग्य हो जाता है।

इसलिए न्यायालय का निर्णय आया तो हमको सूचना मिली। इसके साथ ही एक नागरिक ने भी कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि फैसले का पालन किया जाए। उसके बाद हमने अपने वकीलों से शवरा किया और एडवोकेट जनरल से भी राय ली गई। राय के मुताबिक जो कानून में प्रावधान था उसके हिसाब से निर्णय किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News