गुटबाजी से मचे बवाल को शांत करने जुटेंगे दिग्गज, बनाई जाएगी रणनीति

12/30/2018 11:52:35 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के बाद ऐसे कई मौके आए जब कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई। वहीं जिन बड़े नेताओं पर पार्टी को एक करने का जिम्मा है उनके समर्थकों के बीच भी खींचतान जारी है। मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी में भी गुटबाजी दिखी। जिसके बाद पार्टी को एक करने के लिए भोपाल में पार्टी की कोर कमिटी की बैठक होने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, सांसद विवेक तन्खा, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस के चारों कार्यकारी अध्यक्ष शामिल होंगे। 


PunjabKesari

सरकार बनाने के बाद सामने आई गुटबाजी शिकायतों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर यह बैठक होगी। जिसमें हाल ही में मंत्रियों के विभागों को लेकर दिखी गुटबाजी को खत्म करने और सभी नाराज नेताओं को साधने के लिए रणनीति बनाई जायेगी। सत्ता और संगठन में समन्वय के उद्देश्य से हो रही इस बैठक में सरकार में बनाये जाने वाले संसदीय सचिवों के नामों पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर भी इस बैठक में चर्चा हो सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News