Punjab Kesari MP ads

हनी ट्रैप पर कैलाश का बड़ा बयान, बोले- मेरे पास भी कुछ नाम हैं, जो डील कराते थे

Tuesday, Sep 24, 2019-12:39 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में बड़े नेताओं का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस कड़ी में अब भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एक इंवेट दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ नामों की लिस्ट है लेकिन मामले की जांच तक वे किसी का नाम नहीं बताएगें। ये मामला मध्य प्रदेश की राजनीति पर काला दाग है। मामले की निष्पक्ष जांच होना बहुत जरूरी है।

PunjabKesari

वही दिग्विजय सिंह द्वारा बार-बार भाजपा नेताओं के इस मामले में संलिप्त होने के बयान पर उन्होंने कहा कि इशारों में कोई भी किसी का नाम ले सकता है। मेरे पास भी कुछ नाम है, लेकिन जब तक जांच पूरी ना हो जाए नाम लेना गलत है। उन्होंने आगे कहा कि,'मेरे पास भी कुछ के नाम आए हैं जो हनी ट्रैप में मध्यस्थता कराते थे। लेकिन में आरोप नहीं लगा रहा हूं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News