कमलनाथ ने 140 तो दिग्विजय ने 132 सीटें जीतने का किया दावा

12/4/2018 11:00:29 AM

भोपाल: मतदान के बाद से कांग्रेस-बीजेपी के साथ आम जनता को भी चुनाव परिणाम का इंतजार है। जो कि 11 दिसंबर को पता चल जाएगा। लेकिन दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने दावा किया है कि कांग्रेस को 140 से अधिक सीटें मिलंगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस 126 से 132 सीटें जीत सकती है। दिग्विजय सिंह ने यह जानकारी मीडिया से बात करते हुए दी।

PunjabKesari

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय ने कहा है कि, मैं पिछले एक साल से पूरे प्रदेश में घूम रहा हूं। अब मैं विस्वास से कह सकता हुं कि कांग्रेस 126 से 132 सीटें जीतेगी और बहुमत की सरकार बनाएगी। हालांकि दिग्विजय का दावा कमलनाथ के बयान से थोड़ा अलग है। कमलनाथ ने कांग्रेस को इस बार 140 सीटें जीतने का दावा किया है। लेकिन यह तो 11 दिसंबर को पता चलेगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी और किसे कितनी सीटें मिलेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News