कमलनाथ कैबिनेट में जल्द होगा फेरबदल, इस मंत्री की होगी विदाई

Sunday, Sep 08, 2019-12:07 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बीच हुए विवाद की रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दी गई है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी इस मामले को लेकर काफी नाराज हैं। आने वाले दिनो में उमंग सिंघार की मुश्किलें बढ़ सकती है।

PunjabKesari

कई विधायकों ने उमंग के खिलाफ अध्यक्ष सोनिया को लिखा पत्र
उमंग सिंघार के खिलाफ कई विधायकों और मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि उमंग सिंघार, सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। उमंग सिंघार को मंत्री पद से हटाया जा सकता है। सोनिया ने शिकायती पत्रों का हवाला देते हुए कमलनाथ से उनका पक्ष जाना है। सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी ने कहा है कि मामला पूरी तरह से साफ है फिर आप एक बार अनुशासन समिति से जांच करवा लें। वहीं, सीएम कमलनाथ ने भी कहा है कि अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल में फेरबदल
सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी ने विवाद खत्म होने के बाद जल्द ही कमलनाथ मंत्रिमंडल में फेरबदल करने के लिए कहा है। दो दिन पहले ही दिग्विजय सिंह सोनिया गांधी से मिलकर पहले ही अपना पक्ष सामने रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे घटनाक्रम से बेहद दुखी हैं।

PunjabKesari

क्या है मामला
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के सभी मंत्रियों को लेटर लिखा था। बाद में ये लेटर वायरल हो गया है। लेटर वायरल होने के बाद मंत्री उमंग सिंघार ने कहा था कि दिग्विजय सिंह को लेटर लिखने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि पर्दे के पीछे से कमलनाथ ही सरकार चला रहे हैं। इसके बाद उन्होंने दिग्विजय सिंह पर कई आरोप लगाए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News