Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर CM कमलनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Monday, Dec 09, 2019-11:54 AM (IST)

भोपाल: कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने बधाई दी हैं उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता श्रीमति सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप का कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व हम सभी को सदैव मिलता रहे। आप स्वस्थ रहे, दीर्घायु हो, यही ईश्वर से कामना है।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने भी सोनिया गांधी की लंबी उम्र की कामना करते हुए बधाईयां दी है।


मध्यप्रदेश के खेल व शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने भी सोनिया गांधी के जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि,'श्रीमती सोनिया गांधी जी ने सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वर्तमान राजनैतिक पीढ़ी को प्रभावित किया है। महिला सशक्तिकरण की मुखर आवाज़ बनकर आपने कतार के आखिर में खड़े व्यक्ति तक के हितों को सुरक्षित किया है। आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'


वहीं सोनिया गांधी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि वे उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत व दिल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों की मौत से दुखी हैं। इसलिए वे अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News