Punjab Kesari MP ads

साध्वी प्रज्ञा के बैन पर कमलनाथ के मंत्री का बयान, EC ने बहुत सोच समझकर लिया होगा फैसला

Friday, May 03, 2019-02:09 PM (IST)

बुरहानपुर: साध्वी प्रज्ञा पर चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए तीन दिन के बैन के बाद नताओं द्वारा बयानबाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में जिले में आए प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव कहा कि चुनाव आयोग ने काफी सोच समझ कर ये कार्रवाई की होगी।

PunjabKesari

प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि भोपाल की जनता अपना स्नेह और आशीर्वाद दिग्विजय सिंह को देगी। बीजेपी के पूर्व मंत्री गौरी शंकर बिसेन, नरोत्तम मिश्रा द्वारा दिए गए हालिया बयान "लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार आएगी" इस पर मंत्री सचिन यादव ने कहा कि सपने देखना खासकर मुंगेरीलाल के सपने देखना अच्छी बात है। उन्होंने दावा किया है कि केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बन रही है।मंत्री ने कहा "76 दिनों में जो जनता का विश्वास जीता है उससे आने वाले 15 सालों तक हम मध्य प्रदेश की जनता के दिल से बाहर नहीं आने वाले हैं।"

PunjabKesari

मंत्री सचिन यादव ने विधायकों की खरीद फरोख्त की संभावना के सवाल पर साफ कहा कि बीजेपी के मुखिया अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। ऐसे में उनकी पार्टी के दिग्गज नेता ऐसी बाते करें, तो हैरानी की बात नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News