इतिहास को देखते हुए खंडवा में अलर्ट, बकरीद पर छावनी में बदला शहर, SP कलेक्टर ने निकाला फ्लैग मार्च
Wednesday, May 27, 2026-08:29 PM (IST)
खंडवा(मुश्ताक मंसूरी): खंडवा में बकरीद से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला है। जिला कलेक्टर और एस पी के नेतृत्व में लगभग 500 पुलिस कर्मियों का फ्लैग मार्च शहर के सभी प्रमुख रास्तों से गुजरा। इसमें सिविल पुलिस के साथ ही स्पेशल सशस्त्र फोर्स के जवान भी शामिल थे। इस फ्लैग मार्च के जरिए जिला प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि बकरीद के दौरान शहर में शांति और सौहार्द में किसी भी तरह का व्यधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खासकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट करने वालों को एसपी ने साफ संदेश दिया है।

पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख रास्तों से फ्लैग मार्च निकाला
पूरे देश के साथ खंडवा में भी कल ईद उल अजहा का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख रास्तों से फ्लैग मार्च निकाला। SP और कलेक्टर के नेतृत्व में निकले इस फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
एसपी अगम जैन ने साफ किया- शांति बनाए रखें
एसपी अगम जैन ने साफ संदेश दिया कि बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए। इसके लिए तीन दिन पहले से ही निगरानी सुधा गुंडा, बदमाशो को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी जा चुकी है। त्योहार के द्वारा कानून व्यवस्था में किसी भी तरह का अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी धर्म की भावनाएं आहत नहीं हो इसके लिए सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट्स डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

