बैल-गाय का अनोखा विवाह...बैंड-बाजा के साथ हजारों बाराती धूमधाम से पहुंचे गौमाता को ब्याहने
Friday, Dec 08, 2023-11:04 AM (IST)

खरगोन(अशोक गुप्ता): कहते हैं मध्य प्रदेश अजब है गजब है ऐसा ही एक मामला खरगोन जिले के महेश्वर में हुआ, जहां पर शिव विवाह के नाम पर एक गाय और बैल का विवाह करवाया गया।
जिसमें हजारों की संख्या में महाराष्ट्र के धुलिया, जलगांव जिला के 50 गांव के भरवाड़ समाज, मालधारी समाज द्वारा हजारों की संख्या में समाजजन दूल्हे के रूप में (बैल) नंदकिशोर को लेकर विवाह के लिए दुल्हन नंदिनी गौमाता से विवाह के लिए महेश्वर लेकर आए।
बारात बैंड बाजे डीजे के साथ धूमधाम से पूरे महेश्वरी नगर की गलियों में घूमी। इस विवाह समाज जनों ने शिव विवाह का नाम दिया है।
यह शिव विवाह दुल्हन गौ माता नंदिनी जो कि महेश्वर निवासी होकर जिनकी शादी नंदकिशोर दैवद कारखाना तालुका शिरपुर जिला धुलिया से हुई है। दोनों दूल्हा दुल्हन की उम्र 12 महीने हैं।